फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में 10 नवंबर तक आरक्षित टिकट फुल, ढूंढे दूसरा साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपोत्सव पर्व पहली नवंबर को मनाया जाएगा। त्योहार पर घर जाने के लिए रिजर्वेशन कराने वालों की भीड़ स्टेशन में बढ़ गई है। आरक्षण खिड़की पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। दिल्ली, मुंबई मार्ग की सभी ट्रेनों में त्योहार के 20 दिन पहले से लेकर 10 दिन बाद तक के लिए रिजर्वेशन फुल है। यात्रियों को घर आने-जाने को कोई दूसरा ही साधन चुनना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले के डेढ़ लाख से अधिक लोग रोजी-रोजगार के लिए महानगरों में रह रहे हैं। करीब 50 हजार से अधिक बिहार व नेपाल के मजदूर जिले में स्टोन क्रेशर आदि उद्योगों में काम कर रहे हैं। दीपावली पर्व पर यह लोग प्रतिवर्ष अपने घरों को आते-जाते हैं। इसके लिए यह एक से डेढ़ माह पहले से ही ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में रिजर्वेशन कराने लगते हैं। इस वर्ष भी त्योहार पर घर जाने वाले लोगों ने रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़कियों पर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली, मुंबई मार्ग की ज्यादातर ट्रेनों में 10 अक्तूबर से 10 नवंबर तक के लिए रिजर्वेशन फुल हो गए हैं। अब इन तिथियों में जो भी रिजर्वेशन होंगे वह वेटिंग के होंगे। ऐसे में अब यात्रियों के सामने घर जाने के लिए परिवहन सेवाओं सहित कोई दूसरा साधन चुनना मजबूरी हो गई है। ताकि, वह त्योहार पर घर पहुंच सकें। हालांकि रेलवे द्वारा त्योहार पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की संभावना है ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें