फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने डीडीसी के 22 प्रत्याशी घोषित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बसपा ने जिला पंचायत वार्डों के लिए अपनी पहली 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बसपा ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। अनारक्षित सीटों पर तीन ब्राह्मण और एक मुस्लिम को भी प्रत्याशी बनाया है। कई अनारक्षित वार्डों में पिछड़ा वर्ग को टिकट दिया है।
विज्ञापन

रविवार को जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा ने 22 वार्डों की सूची जारी की। बताया कि सेक्टर/मंडल प्रभारी लाला राम अहिरवार, डॉ. मधुसूदन कुशवाहा और बल्देव प्रसाद वर्मा की संस्तुति पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। वार्ड दो कमासिन द्वितीय (अनारक्षित) में नीलू द्विवेदी, तीन कमासिन तृतीय (अनुसूचित जाति) में अरविंद वर्मा, पांच बबेरू द्वितीय (अनारक्षित) में जय सिंह मौर्य, छह बबेरू तृतीय (अनारक्षित) में नत्थू प्रसाद निषाद, सात बबेरू चतुर्थ (पिछड़ी जाति) अरुण सिंह पटेल, आठ बबेरू पंचम (अनारक्षित) राजू राही, नौ तिंदवारी प्रथम (सामान्य महिला) आरती प्रजापति, दस तिंदवारी द्वितीय (सामान्य महिला) सीता सिंह, 11 तिंदवारी तृतीय (अनारक्षित) नीरज कुमार प्रजापति, वार्ड 16 बड़ोखर खुर्द तृतीय (अनारक्षित) सुरेश तिवारी।
वार्ड 18 महुआ प्रथम (एससी महिला) राजरानी, वार्ड 19 महुआ द्वितीय (एससी) जितेंद्र गौरव, वार्ड 20 महुआ तृतीय (पिछड़ी जाति) राकेश उर्फ रामकेश राजपूत, वार्ड 21 महुआ चतुर्थ (एससी महिला) सोनिया उर्फ शांति वर्मा, वार्ड 22 नरैनी प्रथम (अनारक्षित) मयंक द्विवेदी, वार्ड 23 नरैनी द्वितीय (एससी महिला) संगीता वर्मा, वार्ड 25 नरैनी चतुर्थ (ओबीसी महिला) रानी कुशवाहा, वार्ड 26 नरैनी पंचम (ओबीसी महिला) हीरामनी पटेल, वार्ड 27 बिसंडा प्रथम (अनारक्षित) राजेश शिवहरे, वार्ड 28 बिसंडा द्वितीय (ओबीसी) कमलेश साहू, वार्ड 29 बिसंडा तृतीय (अनारक्षित) रईस खां और वार्ड 30 बिसंडा चतुर्थ (एससी) में शिवकरन दिनकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि शेष आठ वार्डों के प्रत्याशी भी शीघ्र घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें