बांदा। अलाव में धमाके से तीन ग्रामीण आग से झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में सिलिंडर फटने से युवती झुलस गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में सोमवार को सुबह ग्रामीण अलाव ताप रहे थे।
तभी धमाके से उठी लपटों से गांव का बिंदा (49) पुत्र बिहारी व उसका भाई शंकर सिंह (40) और चुन्नू सिंह (37) झुलस गए। ज्यादा जलने पर बिंदा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उधर, कुर्रही (बिसंडा) गांव में सोमवार को दोपहर खाना बनाते समय गैस लीकेज के चलते सिलिंडर फटने से प्रियंका (25) पत्नी सूरज गंभीर रूप से झुलस गई। घर में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रियंका को नाजुक अवस्था में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।