फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसे तीन चोर, रुपये व जेवर चोरी

Fri, 14 Nov 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 13 घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में परिसर में घुसते चोर। स्रोत - परिजन - फोटो : आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी एवं अन्य। स्रोत संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के सूने घर से चोरों ने दीवार कूदकर एक लाख नकदी व छह लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। पड़ोसियों की सूचना पर प्रयागराज से आये बैंक मैनेजर ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ टीम गठित कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत अतर्रा ग्रामीण के अंश चिमनी पुरवा निवासी मिठुवा प्रसाद वर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा से सेवानिवृत्त मैनेजर हैं। उनका इकलौता पुत्र दुर्गेश प्रयागराज में सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वह बीते मंगलवार की दोपहर घर में ताला बंदकर पुत्र से मिलने प्रयागराज गए हुए थे। उसी रात तीन अज्ञात उनके घर पहुंचे और सबसे पहले बाहर लगे कैमरे को तोड़ दिए। उसके बाद दाहिनी तरफ की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए।
यहां उन्होंने कमरों के ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये व छह लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन चोर दिख रहे है। चोरी के बाद तीनों चोर दीवार फांदकर निकल गए। बुधवार की दोपहर पड़ोसियों ने दीवाल की रेलिंग व कैमरा टूटा देख उन्हें जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार को घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो टीम गठित की गई है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

फोटो - 13 घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में परिसर में घुसते चोर। स्रोत - परिजन- फोटो : आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी एवं अन्य। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें