फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 12 घंटे में चोरी का खुलासा कर तीन चोर पकड़े, साढ़े तीन लाख के जेवर बरामद

Tue, 31 Mar 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 19 पुलिस ​की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात पुलिस ने घरों में हुई चोरी की दो घटनाओं का 12 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवर, रुपये और एक तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन




थाना कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि छनेहरालालपुर में दो घरों में ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थीं। मुखिया पुत्र भुरैया के घर 25 मार्च को और मुन्ना पुत्र मैयादीन के घर 28 मार्च को चोरी हुई थी। इन दोनों ने 30 मार्च को थाने में प्रार्थना पत्र दिए थे। इसके बाद कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं।



पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों का प्रयोग कर आरोपियों की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को छनेहरालालपुर सड़क से 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने घरों में चोरी की घटना को स्वीकार किया।
विज्ञापन




तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी किए गए करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषण और 13100 रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, एक तमंचा 315 बोर और तीन कारतूस भी मिले हैं। बरामद आभूषणों में दो मंगलसूत्र, एक हाफ पेटी, तीन जोड़ी पायल, पांच बिछिया, तीन अंगूठी और एक कड़ा शामिल हैं।



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विवेक कुमार, सुरेश उर्फ मोती और संतोष कुमार के रूप में हुई है। ये सभी छनेहरालालपुर थाना कोतवाली बांदा देहात के निवासी हैं। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें