फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देवेंद्र हत्याकांड की जांच के लिए लगाईं तीन टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्व प्रधान के नाती की हत्या में पुलिस प्रेम प्रसंग और जमीन की रंजिश को आधार मानकर जांच कर रही है। हालांकि अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में पूर्व प्रधान जसवंत सिंह पटेल के नाती देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू (25) की हत्यारों ने शुक्रवार की रात गला काटकर हत्या कर दी थी। उसका शव पूर्व प्रधान के ही तालाब में फेंक दिया था।
शनिवार को सुबह मृतक की मामी सरिता ने शव को पानी में उतराता देख हत्या की जानकारी परिजनों और पुलिस को हुई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर उन दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनके साथ देवेंद्र ने शराब पी थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग और जमीन की रंजिश को भी खंगाला जा रहा है। हालांकि अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मृतक की कॉल डिटेल से भी कुछ खास मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें