फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से किसान की मौत, आठ भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन डायरिया के मरीज आ रहे हैं। रविवार को डायरिया से किसान की मौत हो गई। जबकि आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मार्च महीने की शुरूआत से डायरिया के रोगी बढने लगे हैं। बुखार भी जोर पकड़े है। रविवार को जिला अस्पताल में दुरेड़ी गांव निवासी बाबूलाल (55) की डायरिया से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उसका शव ले गए। इसके अलावा स्वराज कालोनी निवासी अनामिका (5), खाईंपार निवासी जगतपाल (80), परशुराम तालाब निवासी शुभांजलि (30), अंबेडकर नगर निवासी मैकूराम (76), झील का पुरवा निवासी सोनी (15), कालूकुआं निवासी सीमा (48) को डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिजीशियन डॉ. एसडी त्रिपाठी व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मौसम के बदलाव में खाने-पीने में एहतियात बरते। बाजार के तैलीय खाद्य पदार्थ का सेवन ज्यादा न करें। डायरिया होने पर ओआरएस या नमक चीनी का घोल पीयें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें