फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वारदात के तीसरे दिन तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 14 Apr 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बदौसा से वसूली करने के बाद घर आ रहे नमकीन व्यापारी को गुरुवार देर शाम पांच नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर एक लाख 10 हजार रुपये लूटे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सुरागरसी कर रही थी। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 48 हजार रुपये बरामद किए हैं। दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड निवासी नमकीन व्यापारी कैलाश चंद्र गुरुवार देर शाम बदौसा से तगादा वसूलकर बाइक से लौट रहे थे। शांतिधाम स्कूल के पास पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और एक लाख 10 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। अतर्रा कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को अतर्रा मंडी मोड़ के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें बदौसा क्षेत्र के टुकरी पुरवा फतेहगंज निवासी अर्जुन गुप्ता, बरछा-ब निवासी अरुण कुमार और बंगाली पुरवा निवासी अंकुल सेन उर्फ छोटू शामिल हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस नमकीन व्यापारी लूटकांड के दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं, जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी के मुताबिक लूट के 48 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
-
महिला किसान को धमका रहे लुटेरे
अतर्रा। कस्बे के गौराबाबा मंदिर के पास रहने वाली महिला किसान शकुंतला के साथ भी गुरुवार को लूटपाट हुई थी। वह अपने ड्राइवर मुन्नाराम के साथ खेत से वैन द्वारा घर लौट रही थीं। बदौसा रोड हनुमान मंदिर के पास आधा दर्जन नशेड़ियों ने वैन को घेरकर तोड़फोड़ की थी और ड्राइवर से रुपए और लाइसेंस लूट लिया था। महिला की सूझबूझ से उसका मंगलसूत्र पर लुटेरों की नजर नहीं पड़ी थी। पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी धमकाकर सुलह का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। इन दोनों घटनाओं से व्यापारियों और किसानों में भारी रोष है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें