फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार तीन लोगों को कार सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 23 Oct 2025 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 20 अनिल। फाइल फोटो
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। मित्र को बाइक से छोड़ने जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को सामने से आए कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। शेष दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के खम्हौरा गांव निवासी लोटन ने बताया कि उसका भतीजा अनिल (20) अपने चचेरे भाई ललित (21) के साथ मित्र सुधीर (21) को छोड़ने बाइक से नगनेधी गांव जा रहे थे। नगनेधी गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आए कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे ललित और सुधीर गंभीर घायल हो गए।
बताया कि तीनों दोस्त बुधवार की रात त्योहार के मौके पर ललित के घर रुके थे। गुरुवार को सुबह सुधीर को उसके गांव छोड़ने जाते समय हादसा हो गया। कोतवाली पुलिस ने तीनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बाइक चालक अनिल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि अनिल के पिता दुलुवा ने तहरीर दी है। वह चार भाइयों में छोटा था। घर में मां रामादेवी हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें