फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तीन और बुखार पीड़ितों को डेंगू

Wed, 28 Oct 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वायरल बुखार के बीच बुधवार को तीन और बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है। इनमें सरकारी अस्पतालों की जांच में 49 और निजी जांच में नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 19 बुखार पीड़ितों के सैंपल की जांच की गई। इनमें बड़ोखर के फत्तपुरवा निवासी प्रदीप (45), चित्रकूट के कर्वी क्षेत्र स्थित निबहा पुरवा निवासी कलीमउल्लाह (53) और हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र के इमिलिया निवासी जलसा (20) में डेंगू की पुष्टि हुई। जलसा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक और जिला मलेरिया अधिकारी की टीम ने बदौसा ब्लॉक, अतर्रा और शहरी क्षेत्र के धीरज नगर व डीएम आवास के आसपास निरोधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान कुल 223 घरों का निरीक्षण किया गया। मलेरिया जांच के लिए चार रक्त पट्टिकाएं बनाई गईं और एक मकान मालिक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव कराया गया। खम्हौरा गांव में पैराथ्रम टेक्निकल दवा का छिड़काव किया गया।

डेंगू जांच की दर 500 रुपये निर्धारित
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शासन ने निजी पैथोलॉजी और संस्थानों में डेंगू जांच की दर 500 रुपये निर्धारित की है। यदि कोई पैथोलॉजी या संस्थान इससे अधिक धनराशि मांगता है तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में दें। संबंधित लैब के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें