फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदाघाट। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के जौहरपुर के उसरा नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त दो डंपरों से तीसरा डंपर टकरा गया। हादसे में डंपर में सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए। देर शाम हुए हादसे से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा, जाम नहीं खुल सका।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे दो डंपरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बांदा की ओर से जा रहा डंपर सड़क पटरी पर पलट गया। इनके पीछे से आ रहे डंपर से उनकी टक्कर हो गई। जिसके कारण तीसरे डंपर के केबिन में बैठे लोग फंस गए। डंपर के चालक रोहित सिंह चंदेल के पैर फैक्चर हो गया है। उसे निकलकर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
वहीं रोहित के साथी सूरज परिहार का पैर इंजन में फंस जाने के कारण वह नहीं निकल पा रहा। डंपर के केबिन को कटर से काटकर बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। लगभग तीन किलोमीटर तक दोनों तरफ जाम लग गया। डंपर के केबिन में फंसे लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। और यह भी नहीं पता चला की कितने लॉग केबिन में फंसे हुए हैं। उनकी हालत कैसी है। घटनास्थल पर जेसीबी के माध्यम से अवरोध मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें