फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार, एक घायल

Fri, 03 Apr 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 11- घायल बदमाश फिरोज को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अंतरराज्यीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी की तीन भैंस, 95 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप लोडर बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि कोतवाली देहात और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना पर पुलिस ने चहितारा गांव के पास घेराबंदी की गई थी। तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो तस्करों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में तस्कर फिरोज खान उर्फ अनीश के पैर में गोली लगी।
फिरोज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोज फतेहपुर के थाना गाजीपुर के महबूब नगर का रहने वाला है। पुलिस ने फिरोज के दो अन्य साथियों चंदन निवासी खैदीपुर मजरा सेमरी थाना असोथर फतेहपुर और पंकज सिंह निवासी ग्राम बंशूपुरवा थाना खागा फतेहपुर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ये लोग पिकअप का इस्तेमाल कर रात में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे आसपास के जनपदों में भी सक्रिय थे।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस, चार खोखा कारतूस, चोरी की तीन भैंस और 95 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कुल 10 भैंस चोरी की थीं। जिनमें से सात को उन्नाव के एक स्लॉटर हाउस में कटवा दिया गया था। घायल फिरोज खान उर्फ अनीश पर गैंगस्टर समेत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।


पूर्व की चोरियां और दर्ज मामले

एएसपी ने बताया कि इन चोरों ने बांदा के बिसंडा, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों में फरवरी और मार्च 2026 में भैंस चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इन सभी घटनाओं के संबंध में संबंधित थानों में पहले से ही अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों चंदन और पंकज सिंह पर भी बांदा के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में नया मामला भी दर्ज किया है।

फोटो 11- घायल बदमाश फिरोज को अस्पताल ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें