बांदा। त्योहार के मद्देनजर पटाखों के भंडारण और बिक्री में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए मंगलवार को अधिकारियों ने गन्छा और हटेटी पुरवा में पटाखा कारोबारियों के तीन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चंद, सीओ सिटी सौरभ सिंह और एफएसओ कुलदीप कुमार ने स्टॉक, भंडारण क्षमता और खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों की पड़ताल की।
एफएसओ ने बताया कि तीनों जगह कोई कमी नहीं मिली। जिले में पटाखों की खरीद-बिक्री के लिए 24 लाइसेंस हैं। वहीं निर्माण का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। सभी कारोबारियों को नियमों का सख्ती से पालन करते हुए कारोबार करने को कहा गया है।