फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: काउंसलर सहित तीन कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sat, 04 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने शनिवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। इसमें काउंसलर सहित तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। वहीं, बाल अपचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डाक्टर न आने पर सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

सचिव वर्णिका शुक्ला दोपहर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर पहुंची। वहां काउंसलर दीपक शर्मा, सहायक अध्यापक अनिमेश मिश्रा और कम्प्यूटर प्रशिक्षक राजकुमार मौजूद नहीं थे। जबकि कक्षाएं संचालित मिली। सचिव ने आवासित बच्चों के मध्य कला, क्राफ्ट, संगीत, नृत्य तथा थिएटर आदि से सम्बन्धित जानकारी देने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिए।
सचिव ने बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि किसी बाल अपचारी के पास अधिवक्ता न हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने वाद की पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता कर सकता है। बाल अपचारियों ने बताया कि डाॅ नरेंद्र देव पटेल के अलावा सामान्य परीक्षण के लिए काेई डाक्टर नहीं आए हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को पत्र भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद रसोईघर व शौचालय का निरीक्षण किया। वाटर कूलर के पास पानी टपकता मिला। बरामदे में पानी का भरा मिला। इस पर संस्था प्रभारी वीर सिंह को निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से सफाई कराए। इस मौके पर सहायक अध्यापक अशोक कुमार, विद्युत प्रशिक्षक लवकुश व संगीत प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें