फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे गिरे, घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। कस्बे में शनिवार तड़के मौरंग लदे अनियंत्रित ट्रक ने तीन बिजली के खंभे तोड़ दिए, जिससे करीब चार घंटे तक घरेलू बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह घटना राष्ट्रीय राज्य मार्ग बांदा-हमीरपुर रोड पर कृषि मंडी जसपुरा के समीप सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ट्रक अनियंत्रित होकर 440 वोल्ट लाइन वाले तीन खंभों से जा टकराया, जिससे वे टूट गए। खंभे गिरने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर भारी वाहनों की आवाजाही से पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बिजली विभाग के जेई मोहित सिंह ने बताया कि टूटे हुए तीन खंभों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें