फाेटो - 12 सीताराम समर्पण महाविद्यालय में कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में परीक्षा देते छात्र। सं
नरैनी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा में सोमवार को तीन छात्र नकल करते पकड़े गए। सीताराम समर्पण महाविद्यालय के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को हुई एमएससी मैथ में एक व बीए प्रथम वर्ष हिंदी की परीक्षा में दो छात्र नकल करते हुए पकड़े गए।
बताया कि एक छात्र के पास दो पेज की हस्त लिखित पर्ची पाई गईं, जिससे वह नकल कर रहा था। काह कि परीक्षा में नकल पर रोक है और अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को प्रथम पाली में नौ, द्वितीय पाली में 34 और तीसरी पाली में 133 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। (संवाद)