फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल

Tue, 29 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल हो गए। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के लालपुर (नौबस्ता) निवासी शिव कुमार (24) पुत्र राम प्रकाश मंगलवार को सुबह वह बाइक पर सतना से गांव जा रहा था। पैलानी गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के घसराउट (गुढ़ाकलां) गांव निवासी पिंटू सिंह (23) पुत्र शंभू सिंह अपने पड़ोसी गंगू (17) पुत्र लल्लू के साथ सोमवार की रात बाइक पर पेट्रोल पंप से लौटते समय आटो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। पिंटू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। हेलमेट न पहनने से हेड इंजरी के चलते वह सात घंटे तक बेहोश रहा।
विज्ञापन


 उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (27) पुत्र जागेश्वर को साइकिल से खेत जाते समय सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक को पकड़ कर ट्रक समेत उसे पुलिस को सौंप दिया। राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें