नरैनी। बाइक व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव निवासी दिलीप कुमार (24) अपने दोस्त गांव के ही दिनेश (27) के साथ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में अपने एक मित्र से मिलने गए थे। वहां से लौटते समय मित्र राजेश (26) को भी अपनी बाइक में बैठाकर तीनों गांव जा रहे थे।
देवरार के पास बांदा से जा रही ॉटो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से दिनेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।