फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर पलटने से दबे भाई-बहन की मौत, एक गंभीर

Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की दोपहर दो बजे गवाइन नाला के पास का बताया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों को दफन कर दिया। हालांकि देर शाम सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

गोयरा मुगली गांव निवासी आजिद खां पुत्र भोलू खां शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अपने 30 वर्षीय साले वसीम पुत्र इमाम खान और उसकी 25 वर्षीय बहन नर्गिस को ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत की जुताई करने गया था। जुताई के बाद ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गवाइन नाला पार करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीनों नीचे दब गए थे।
घटना देख दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला, लेकिन इससे पहले वसीम और उसकी बहन नर्सिग की मौत हो गई थी। गंभीर घायल आजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों शवों को दफन कर दिया। इस संबंध में किसी ने जानकारी करने की कोशिश की तो परिजन टहलाते रहे।
विज्ञापन

देर शाम किसी तरह सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रात करीब साढ़े आठ बजे गांव पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें