फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या में दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बालक की कुएं में फेंककर की गई हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। लिविंग में रह रही महिला मित्र के सात वर्षीय बालक की कुएं में फेंककर हत्या कर देने की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सहित उसके भाई व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बच्चे के अपहरण की योजना सदर तहसील के पास महिला की बाटी-चोखा की दुकान में बनाई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू माली पुत्र अशोक माली (निम्नीपार) और उसके छोटे भाई सोनू व बाला प्रसाद कुशवाहा पुत्र रामकिशोर (मर्दन नाका) को गिरफ्तार कर लिया है।
पप्पू माली घटना के बाद गुरुवार को ही पकड़ा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपी पकड़े गए। गौरतलब है कि गुरुवार को शहर के निम्नीपार कांशीराम के पास स्थित कुएं में 7 वर्षीय करन को जिंदा फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव बरामद किया। लिविंग में रह रही महिला मित्र के साथ न आने पर आरोपियों ने उसके पुत्र की अगवा कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें