फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के बंगालीपुरा स्थित आईडीबीआई बैंक परिसर के एटीएम से छेड़छाड़ कर कैश ट्रैपिंग (रुपये फंसाने) के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी फतेहपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बैंक के शाखा प्रबंधक अतुल कुमार ने कोतवाली में एक अप्रैल को दी तहरीर में बताया था कि नौ और 14 मार्च को बैंक में स्थित एटीएम से नककी चोरी की घटना हुई थी। इसका पता तब चला जब एटीएम में आने वाले ग्राहक ने रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम से रुपये पूरी तरह से बाहर नहीं निकले।
इसी तरह से 19 मार्च को एटीएम से नकदी न मिलने की शिकायत हेड आफिस में मौजूद टीम ने की। जब बैंक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एटीएम के कैश ट्रैपिंग की घटना उजागर हुई। इस दौरान एटीएम से 14 मार्च को 31 हजार, व नौ मार्च को 67 हजार रुपये नहीं मिले थे।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों की तलाश की गई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये निकालने वाले आरोपी फतेहपुर के बाबूपुर निवासी हिमांशु पटेल, शुकलनपुर के आकाश पटेल व विवेक सिंह पटेल को पुलिस ने शहर के ओवरब्रिज कालूकुआं रमा वाटिका के नीचे से कार से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 28 हजार 500 रुपये, एक मास्टर की, प्लास्टिक शटर बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें