फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदारद तीन कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 08 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
तहसील दिवस में सदर तहसील में फरियादियों की उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। तहसील दिवसों में 1142 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर सिर्फ 39 शिकायतों का निस्तारण हुआ। नरैनी में मंडलायुक्त ने शिकायतें सुनीं। यहां नदारद तीन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा। नरैनी में मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने खुद तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। तहसील दिवस से अनुपस्थित पीडब्ल्यूडी के एई, समाज कल्याण विभाग के लिपिक और ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पौंडरा ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अर्थ व संख्या विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, सदर तहसील में सबसे ज्यादा फरियादी आए हैं। यहां डीएम योगेश कुमार ने 600 लोगों की फरियादें सुनीं। मौके पर 30 का निस्तारण हुआ। लगभग 200 शिकायतें खाद्यान्न समस्या की रहीं।
विज्ञापन


एसपी आरपी पांडेय, सीडीओ आरके सिंह, सीएमओ जीएस वाजपेयी, सदर एसडीएम अनुज सिंह (आईएएस) आदि मौजूद रहे। उधर, एसडीएम एके पुष्कर की अध्यक्षता में अतर्रा तहसील दिवस में 212 मामले आए। पानी की फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण तहसील दिवस में पानी के लिए भटकते रहे। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सीओ किरण सिंह चौहान व तहसीलदार राजेश कुमार मौजूद रहे। बबेरू तहसील दिवस में 330 मामले आए। इनमें मौके पर एक मामला निस्तारित हो सका। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, सीओ सत्यवीर सिंह, तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें