नरैनी। इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती के बाद आरोपी से बातचीत बंद कर देने पर अब आरोपी युवती के घर वालों को धमका रहा है। शादी करने का बेजा दबाव डाल रहा है। युवती का जीवन बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। भाई की तहरीर पर कालिंजर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन की सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमिलिया गांव निवासी तरुणेश विश्वकर्मा से एक साल पहले दोस्ती हुई थी। चैट के माध्यम से दोनों ने अपने नंबर शेयर कर बातचीत करनी शुरू कर दी। अंतिम बार दोनों के बीच 17 मई 2025 को बातचीत हुई थी। उसके बाद से बातचीत बंद हो गई। अब आरोपी ने भाई को फोन करके शादी करने का दबाव डाला, इनकार पर बहन की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी है। थाने में भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।