फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध वाहन धुलाई सेंटरों से हजारों लीटर पानी की बर्बादी

Fri, 19 Jun 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 11 अवैध रूप से संचालित धुलाई केंद्र। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। भीषण गर्मी के बीच अतर्रा में जलस्तर लगातार गिर रहा है। कस्बा और तहसील क्षेत्र में दर्जनों अवैध वाहन धुलाई सेंटर रोजाना हजारों लीटर पीने योग्य पानी बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन




ये सेंटर बदौसा, बिसंडा, ओरन सड़कों और बांदा प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित हैं। इन सेंटरों पर रोजाना 30 से 40 छोटे-बड़े वाहनों और 40 से 50 बाइकों की धुलाई होती है। इससे राज्य जल बोर्ड और पालिका के नियमों का उल्लंघन हो रहा है।



स्थानीय निवासियों ने जल संरक्षण नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। पद्मश्री सम्मानित जल योद्धा उमाशंकर पांडेय ने जल पुनर्चक्रण संयंत्रों से 80 फीसदी पानी बचाने का सुझाव दिया। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें