फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नरैनी में पानी का संकट, भटक रहे प्यासे मवेशी

Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 17 पानी की कमी के कारण जंगलों के आसपास भटकते मवेशी। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और जलस्रोतों की अनदेखी से मवेशी पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। गांवों के तालाब सूखे हैं, जिससे पशु पानी की तलाश में भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार बीते माह नहर का संचालन हुआ पर पानी तालाबों तक नहीं पहुंचा। हर वर्ष तालाब भरे जाते थे लेकिन इस बार लापरवाही से वे खाली रह गए। आवारा और संरक्षित गोवंश सबसे अधिक प्रभावित हैं, जो कालिंजर, करतल व फतेहगंज के जंगलों में भटकते हैं। पशुपालकों का कहना है कि भटकने से पशु कमजोर हो रहे हैं और जंगली जानवरों का खतरा भी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक जल व्यवस्था और तालाबों में पानी भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें