बांदा। गिरवां क्षेत्र के निहालपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि पट्टाधारक उनकी सरसों की हरी-भरी फसल उजाड़ रहा है। विरोध करने पर उनके गुर्गे धमकाते हैं। उनकी मौरंग माफिया से फसलें बचाई जाएं।
गांव के किसान शिवपूजन, बाबू, राजा आदि किसानों ने ज्ञापन में कहा कि निहालपुर गांव में नदी किनारे उनकी भूमिधरी जमीन है। इसमें
सरसों की फसल बोई है। फसल की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। पट्टा धारक व उनके सहयोगी जबरदस्ती गुंडई व बंदूकों के बल पर सरसों की फसल उजाड़ रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हैं व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे किसान भयभीत हैं। पट्टाधारक को रोका नहीं गया तो कई किसान व उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी फसल बचाई जाए।