फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अनशन का तीसरा दिन, किसानों में असंतोष

Wed, 04 Feb 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 10 अलोना गांव में नारेबाजी करते अनशन पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। अलोना गांव के किसान बीते तीन दिनों से खुले में घूम रहे मवेशियों से परेशान होकर अनशन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि जब तक अधिकारी गोशालाओं में गोवंश को सुरक्षित कराने के व्यापक प्रबंध नहीं कराते, अनशन जारी रहेगा। वहीं तीन दिन से चल रहे अनशन की जानकारी होने के बाद भी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात करने की जहमत नहीं उठाई। इससे किसानों में असंतोष है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुमित सविता ने कहा कि गोवंश से क्षेत्र का किसान परेशान है लेकिन अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं है। कहा कि किसान दिनरात फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। वहीं भूखे-प्यास गोवंश हमलावर हो गए है। कई किसान मवेशियों के हमलों से घायल हो चुके हैं। इससे किसानों में भय है और वह खेत जाने में डरने लगे हैं। बताया कि कुछ दिनों पूर्व बड़ी संख्या में किसानों ने डीएम से भेंटकर समस्या बताई थी लेकिन समाधान नहीं कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें