गोष्ठी में शपथ पत्रों के साथ छात्राएं और शिक्षिकाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के भगवती प्रसार ओमर बालिका इंटर कालेज में सोमवार को अमर उजाला अपराजिता-100 मदिलियन स्माइल्स अभियान के तहत संगोष्ठी हुई। छात्राओं को शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
शिक्षिका प्रीती ने कहा बेटियों को शिक्षित रखने की सोंच सभी में होना चाहिए। बेटियां पुरूषों से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हािस्सा ले रही हैं। उनके परिणाम भी बेहतर हैं। शिक्षिका स्मिता द्विवेदी ने कहा कि खुद की ही नहीं बल्कि आसपास की बेटियों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बेटियां आगे बढ़कर परिवार, स्कूल, प्रदेश व देश का सम्मान बढ़ाती हैं।
शिक्षिक अरूणा श्रीवास्तव ने कहा कि बेटी-बेटा में कभी भेद नहीं करना चाहिए। दोनों को बराबर का हक है। छात्रा पूजा देवी ने कहा कि एक बेटी कई लोगों को शिक्षति कर बेहतर इंसान बनाती है। माता-पिता व समाज के लोगों को बेटियों के प्रति भेदभाव की सोच बदलनी होगी। अनु सविता ने कहा बेटी के दहेज की चिंता न करे बल्कि उसे पढ़ा लिखाकर समाज निर्माण के काबिल बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षिक निर्मला कुमारी, संतोष कुमारी, शिखा श्रीवास्तव, अर्पणा, इंद्रा द्विवेदी, विनीता अग्निहोत्री, रेनू शुक्ला व स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरे।