फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास सोचो-विकास करो’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रदीपिका अव्वल

Wed, 07 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में सिडनी (आस्ट्रेलिया) से आए डा.यदुनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में अव्वल छात्र भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन


मंगलवार को डॉ.सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव व प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह के साथ सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।

छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया। श्री सिंह ने कॉलेज के मेधावी छात्र सुयश कुमार, विवेक कुमार, उद्देश्य श्रीवास्तव व अनमोल कसौंधन को 1200-1200 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


‘विकास सोचो-विकास करो’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में प्रदीपिका याज्ञिक प्रथम और बबली व अमन सोनी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी नकद पुरस्कार दिया गया। छात्रों द्वारा देश-विदेश से संबंधित पूछे गए सवालों का उन्होंने जवाब दिया। साथ ही तरक्की के लिए हिंदी के साथ अंग्रेजी पढ़ने की भी जरूरत बताई।

प्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, रामप्रकाश साहू, रामलाल गुप्ता, राजा सिंह, विजय पाल सिंह, कुलभाष्कर  अग्रहरि, श्याम मनोहर राव, संतोष सिंह, होतीलाल, शिशुपाल सिंह, विनय प्रताप, शशि कुमार, धर्मेंद्र चौबे, श्रीराम गुप्ता, रामफल त्यागी, अभिभावक संघ   अध्यक्ष रामचरण कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें