फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो घरों से चोरों ने उड़ाए पौने दो लाख रुपये और जेवर

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के ओरहा के जयराम बारी गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों से चोरों ने एक लाख 75 हजार रुपये और जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन

जयराम बारी गांव के रामकिशुन के घर में बुधवार की रात करीब दो बजे उनकी पत्नी राजरानी की नींद खुली तो उन्होंने एक चोर को लोहे का बक्सा लेकर भागते देखा। शोर मचाने पर वह जेवर और नगदी लेकर फरार हो गया। चोर बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद उठा ले गया है। चोरों ने आसपास के अन्य घरों की कुंडियां भी बाहर से बंद कर दी थीं, ताकि कोई बाहर न निकल सके।
विज्ञापन

इसी गांव में दूसरी वारदात कमला रैदास के घर हुई। चोरों ने ताला बंद मकान का ताला तोड़कर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और वहां चावल-गेहूं की टंकी में छिपाकर रखे गए सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के समय महिला अपनी जेठानी के घर सोने गई थीं। सुबह लौटने पर ताला टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि 14 मई को भी गांव में चोरी की घटना हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें