फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दिनदहाड़े मकान से चोरों ने डेढ़ लाख का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिन दहाड़े चोरों ने मकान से दो हजार रुपये नगद समेत डेढ़ लाख कीमत के जेवरों में हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के बेबेथोक मोहल्ला निवासी रामनरेश रैकवार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को दोपहर इचौली तिराहा स्थित अपनी चाय-पान की गुमटी में था। उसकी पत्नी मीरा रैकवार दोपहर 12 बजे करीब मकान में ताला डालकर खाना देने दुकान आ गई थी।
विज्ञापन

इस बीच मकान के पिछवाड़े लगी कांटों की बारी से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते आंगन में घुसकर चोरों ने कमरे में रखे अलमारी और बक्सा आदि के ताले तोड़कर दो हजार रुपये व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोस की एक महिला ने चोरों को देख लिया और उसने दुकान में सूचना भिजवाई। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें