फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले किशोर के गांव में थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
माचा गांव में चिकित्सकों से वार्ता करते सीएमओ डा.संतोष कुमार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी/बेंदाघाट। 16 वर्षीय किशोर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉटस्पाट बनाए गए माचा गांव में बुधवार को भी अधिकारियों का जमघट रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने चिकित्साधिकारियों से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर चर्चा की। उधर, प्रशासन द्वारा 350 ग्रामीणों को राशन सामग्री और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी वर्मा ने रजवा डेरा का निरीक्षण किया। जांच में लगी टीमों से ग्रामीणों की जांच और स्क्रीनिंग की जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सिंह पटेल ने बताया कि दो दिन में रजवा डेरा समेत माचा, संता डेरा, मोती डेरा, खजूर डेरा, रामऔतार डेरा व भूखन डेरा के 277 घरों में 1388 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सतीश, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. रूपेश त्रिपाठी, डॉ. सुमन द्विवेदी, डॉ. सरिता व नेत्र परीक्षण अधिकारी शोभित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, गांव के पांचों मजरों में राजस्व निरीक्षक होरीलाल वर्मा की देखरेख में 350 गरीब परिवारों को राशन बांटा गया।
मॉस्क और सैनिटाइजर भी ग्रामीणों को दिया गया। हालांकि भीड़ से सामाजिक दूरी तार-तार होती रही। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि फसल काटने और मड़ाई आदि के लिए गांव के किसानों को सशर्त छूट दी जाएगी। किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लेखपाल रामपाल साहू सहित अमरजीत, सहदेव, प्रदीप, महेंद्र, सत्यनारायण आदि को जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के बैरीकेडिंग में डटे रहे।
मेडिकल कालेज में बुधवार को 5 नए मरीज हुए भर्ती
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में बुधवार को पांच नए संदिग्ध मरीज भर्ती कराए गए हैं। अब यहां भर्ती मरीजों की संख्या 46 हो गई। सभी की हालत सामान्य बताई गई है। उधर, 40 नए नमूने जांच के लिए झांसी भेजे गए हैं। कुल 121 नमूनों की जांच लंबित है।
इसके अलावा लॉकडाउन-2 लागू होने के बाद भी महानगरों से मजदूरों का घर लौटना जारी है। जिला अस्पताल में सभी का चेकअप हुआ और उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई।
मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि आइसोलेशन में 17 और क्वारंटीन वार्ड में 29 मरीज भर्ती हैं। इनमें बुधवार को आइसोलेशन में एक और क्वारंटीन वार्ड में चार नए मरीज भर्ती किए गए। अब तक जिले से 350 लोगों के सैपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव और 220 की रिपोर्ट निगेटिव है। 20 अप्रैल को 4 और 21 अप्रैल को 77 तथा 22 अप्रैल (बुधवार) को 40 सैंपल भेजे गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उधर, हरियाणा से 5 और दिल्ली से 3 युवा मजदूर विभिन्न साधनों से यहां पहुंचे। उनका जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। बुधवार को जिला अस्पताल में कुल 364 मरीजों ने पंजीकरण कराया। फ्लू ओपीडी में 76 पंजीकृत मरीजों में 24 बुखार और 12 सर्दी-खांसी के मरीज मिले। ट्रामा सेंटर में 288 मरीजों में 10 बुखार और 2 सर्दी-खांसी के मरीज पाए गए।
विज्ञापन

इनमें 4 बुखार के मरीजों को हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि अन्य मरीजों को दवाएं देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें