बबेरू। मरका रोड निवासी अंजनी तिवारी के मकान में मंगलवार की रात चोर पीछे से सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल हो गए। घरवाले सो रहे थे। चोरों ने दूसरे कमरे के ताले तोड़कर एक लाख 27 हजार रुपये नकदी और ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर तथा टीवी व मोबाइल ले गए।
बुधवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पत्नी प्रियंका तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।