फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्यमंत्री की जनसभा में रहेगा चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Wed, 08 Jul 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नौ जुलाई को बांदा के पंडित जेएन कॉलेज ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा में कड़ा सुरक्षा का घेरा रहेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए व्यापक सुरक्षा का खाका तैयार किया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन अपर पुलिस अधीक्षक, 10 क्षेत्राधिकारी, 50 इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष व दो हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस लाइन हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।
विज्ञापन




जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के महोबा से एक एएसपी, पीएसी से एक एएसपी व बांदा से एक एएसपी तैनात रहेंगे। इसी तरह से महोबा से तीन सीओ, बांदा से चार और पीएसी से तीन सीओ तैनात होंगे। इसके अलावा 50 इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और दो हजार पुलिस कर्मी, एक कंपनी पीएसी को लगाया गया है।



पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक पूरी सड़क पर पुलिस का पहरा होगा। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से निगरानी और जैमर भी लगाए जाएंगे। व्यवस्था संभाल रहे बांदा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस फोर्स के ठहरने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें