फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रिश्ते की चल रही थी बात और युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 26 Nov 2023 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या की कोई वजह स्पष्ट नहीं है। प्रयागराज में उसके रिश्ते की बात जरूर चल रही थी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी प्रियंका (21) ने शुक्रवार की रात घर के कमरे का दरवाजा बंद कर छत में लगे छल्ले से साड़ी से फंदा लगा लिया। रात 11 बजे करीब पिता सतीश कुमार जागे तो कमरे की लाइट जलते देखा। उन्होंने प्रियंका को आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज न आने पर वह कमरे के पास गए खिड़की से देखा कि प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पिता ने बताया कि प्रियंका ने इस वर्ष बीए फाइनल की परीक्षा पास की थी। उसके रिश्ते की बात प्रयागराज में चल रही थी, अभी कुछ तय नहीं था।घर में किसी बात की कोई समस्या नहीं थी। दो बहनों व दो भाई में सबसे बड़ी थी। घटना के संबंध में बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें