फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नहीं था हेलमेट, बाइक सवार की हादसे में मौत

Mon, 08 Sep 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर चित्रकूट के सोनेपुर जिला अस्पताल से मरीज लेकर मेडिकल कॉलेज बांदा जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में लगी गहरी चोट से उसकी मौत हो गई
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात हाईवे पर केन नहर के पास एंबुलेंस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवासी अरविंद ने एंबुलेंस में सवार मरीज को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से चालक अरविंद को हिरासत में ले लिया।
मृतक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। बाइक चालक की पहचान सुरेंद्र (40) के रूप में की गई। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है। बाइक महोबा निवासी रामकुमारी के नाम से होना पाया गया है। बाइक मालिक को सूचना दी गई है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें