फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गांव-गांव भरी हुंकार

Mon, 09 Mar 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 13 मंच पर बैठे फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला व मंच से बुंदेलखंड राज्य की मांग बुलंद करते सं
विज्ञापन
बबेरू। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा को जनपद में लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। यह यात्रा स्थानीय युवाओं को रोजगार, पलायन रोकने और क्षेत्र के समग्र विकास के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
विज्ञापन


पदयात्रा का नेतृत्व फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला और किसान नेता जयराम सिंह बछेउरा कर रहे हैं। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने युवाओं से हर गांव तक राज्य निर्माण की आवाज पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने से प्राकृतिक संसाधनों और रोजगार का लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा, जिससे पलायन कम होगा। यात्रा संयोजक जयराम सिंह बछेउरा ने बताया कि यह पदयात्रा जनपद के सभी आठ ब्लॉकों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 15 मार्च को बांदा के रामलीला मैदान में पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा में राज्य निर्माण के लिए निर्णायक हुंकार भरी जाएगी।
इस दौरान यात्रा प्रबंधक नीरज निगम, डाॅ. आश्रय सिंह, डालचंद्र मिश्रा, दुर्गेश सिंह, राममिलन सिंह, प्रभाकर पटेल, शैलेंद्र जौहरी, नीरज पांडे, अमित यादव, तेज यादव, सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें