फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 09 Mar 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में ससुराल में रह रहे एक युवक ने कमरे के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी राजबहादुर (28) डेढ़ वर्ष से पत्नी के साथ ससुराल कबीरपुर में रह रहा था। शनिवार दोपहर ससुराल के अन्य लोग खेतों में काम करने चले गए थे। इसी दौरान उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी पत्नी उसे देखने गई।
कमरे में पति का शव फंदे से लटका देखकर वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। ससुराल पक्ष का कहना है कि राज मजदूरी करता था और नशे का आदी था। थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें