फोटो - 20 चौक बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद
अतर्रा। कस्बे के चौक बाजार में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे भीषण जाम लगा गया। इस दौरान नरैनी रोड, बांदा रोड, बदौसा रोड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नवरात्र पर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह पंडाल लगने से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है, इससे ज्यादातर समय जाम लग जाता। जाम के चलते एंबुलेंस सहित अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। स्थानीय आनंद राजा, अंतिम केसरवानी, राघवेंद्र गुप्ता सहित आदि ने कहा कि नवरात्रि पर भीड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी आवश्यक है। कोतवाली प्रभारी ऋषि देव सिंह ने कहा कि नवरात्रि पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा। बताया कि भीड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। (संवाद)
जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे
अतर्रा। राजनगर निवासी अधिवक्ता विनय कुमार मिश्रा ने मोहल्ले की जर्जर सड़क को लेकर एसडीएम राहुल द्विवेदी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि जल जीवन मिशन के तहत तीन माह पहले सड़क तोड़ दी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे जहां आवागमन प्रभावित होता है वहीं आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार बनते हैं। उन्होंने एसडीएम से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। (संवाद)
फोटो - 20 चौक बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद