फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो: राज्यमंत्री

Sat, 13 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे बिजली देने में हीलाहवाली न हों
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। नगरीय क्षेत्रों को निर्बाध रूप से 24 घंटे बिजली दी जाए। सरकारी ट्यूबवेलों में खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के साथ बदला जाए। शहर हो या गांव बस्ती में फैले तारों के मकड़जाल को 15 दिन के अंदर व्यवस्थित करें। ताकि फाल्ट या तार टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो। बिजली के पोल में करंट आने की सूचना पर तत्काल उसे दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शुक्रवार को जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में बिजली की आपूर्ति में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हों। शहरी क्षेत्रों को बिना बाधा 24 घंटे बिजली दी जाए। शहर सहित गांवों में बस्ती के अंदर फैले व लटकते तारों को 15 दिन के अंदर सही कर लिया जाए। सरकारी ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर खराब होने की दशा में न पड़े रहे। 24 घंटे के अंदर ठीक करा दिया जाए या फिर बदल दिया जाए। निजी नलकूपों में सप्लाई व वोल्टेज की समस्या दूर की जाए। बिजली से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। लोगों को बिजली विभाग से कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें