फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पदयात्रा मार्ग पर पानी,सफाई व सुरक्षा के हों इंतजाम

Sat, 25 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक लेते प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। औद्योगिक विकास व निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को जिला स्तर पर आठ किमी लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें स्कूलों के छात्र-छात्राए, स्वयंसेवी संगठन, युवक मंगल दल के युवा आदि शामिल होंगे। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में प्रत्येक विधानसभाओं में पद यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

कहा कि पदयात्रा के दौरान साफ-सफाई, सड़क की मरम्मत, पुलिस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। यात्रा रूट मार्ग पर पैच वर्क, साफ-सफाई व रूट डायवर्जन आदि का विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री, पूर्व सांसद आरके पटेल, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विवेकानंद गुप्ता, संतोष गुप्ता, जिलाधिकारी जे.रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें