फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रास्ते में अतिक्रमण को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, फायरिंग का आरोप

Sat, 25 Oct 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल बंशी यादव का परिवार। संवाद
विज्ञापन
बांदा। आम रास्ते में अतिक्रमण को लेकर एक पक्ष के विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़े में ईंट-पत्थर और लाठियां चल गईं। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की। हालांकि फायरिंग की घटना को पुलिस नहीं मान रही है। एक पक्ष से घायल छह लोगों और दूसरे पक्ष से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन




देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी बंशी यादव (80) ने बताया कि उनके गांव के आम रास्ते में गांव का बिंदादीन चबूतरा बनाकर आम रास्ते को अवरुद्ध किए हैं। इससे उनके वाहन व जानवर नहीं आ जा पाते हैं। इसी को लेकर शुक्रवार की देर शाम उन्होंने विरोध किया तो बिंदादीन की ओर से चुन्नू, धीरेंद्र, रज्जन, बिद्दू, मिंटू, बबलू, राममिलन आदि ने हमला बोलकर उनके पक्ष के महेश (49), बच्चू (40), राहुल (20), भीम (60), सियादुलारी (68) को ईंट पत्थर व लाठी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
बंशी का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर तमंचे से फायरिंग भी की। इससे सभी घायल हो गए। उधर, दूसरे पक्ष से बिंदादीन ने बताया कि बंशी यादव आदि ने उन पर हमलाकर मारपीट की है। उनके पक्ष से कुशल बाबू (45), बिंदादीन, चुन्नू आदि घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इस प्रकरण में देहात कोतवाली प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच में फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। ईंट-पत्थर और लाठी से मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें