फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में नहीं है चीनी मिल की संभावना

विज्ञापन
उप निदेशक (कृषि) एके सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गन्ना मिल की स्थापना के लिए स्थानीय स्तर से की जा रही मांग पर शासन ने ब्रेक लगा दिया है। चित्रकूटधाम मंडल में 1785 हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है। इसमें हमीरपुर जिला अव्वल है। खास बात यह है कि मंडल में चीनी मिल न होने से किसान इस फसल के प्रति दिलचस्पी नहीं ले रहे।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त का हवाला देकर कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि सिंचाई के लिए पानी की कमी के चलते बुंदेलखंड में गन्ना उत्पादन कम होता है। 10 हजार हेक्टेयर में गन्ना उत्पादन पर ही मिल की स्थापना हो सकती है, जबकि मंडल में दो हजार हेक्टेयर में भी गन्ने का उत्पादन नहीं होता है।
चित्रकूटधाम मंडल में यदि प्रदेश सरकार चीनी मिल खोलती तो यहां गन्ने का उत्पादन बढ़ सकता है। फिलहाल यह मंडल गन्ना उत्पादन में बेहद फिसड्डी है। यहां मुख्य फसल धान और गेहूं की है। हमीरपुर और महोबा जिले में एक हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्रफल में गन्ना होता है।
विज्ञापन

बांदा में 720 और चित्रकूट जनपद में मात्र 30 हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है। इसी तरह हमीरपुर में 1000 और महोबा में सिर्फ 35 हेक्टेयर में गन्ना खेती हो रही है। किसान गन्ने से गुड़ बनाते हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक गन्ना उत्पादन में हमीरपुर जनपद अव्वल है। सबसे फिसड्डी चित्रकूट है।
मंडल में वर्षवार गन्ना उत्पादन (हेक्टेयर में)
जनपद 2016-17 2018-19 2019-20
हमीरपुर 1121 1008 1000
बांदा 789 861 720
महोबा 478 93 35
चित्रकूट 138 48 30
योग- 2526 2010 1785
गन्ना आयुक्त को डीएम ने भेजा पत्र
डीएम हीरालाल ने बांदा में गन्ना मिल स्थापना के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर पुरजोर पैरवी की थी। उनकी इस पहल पर गन्ना आयुक्त ने कृषि विभाग से सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन कृषि अधिकारियों की रिपोर्ट में यहां पानी संकट से गन्ना उत्पादन न होने की दलील दिए जाने पर यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।
मुख्यमंत्री से तीन माह पूर्व किया था अनुरोध
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपकर बांदा अथवा मंडल के किसी भी जनपद में चीनी मिल स्थापना का अनुरोध किया था। विधायक ने बताया कि इस पर सीएम ने गन्ना विभाग को बांदा में मिल स्थापना की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए थे। स्थानीय कृषि विभाग अधिकारियों द्वारा भेजी रिपोर्ट में कहा गया है कि मिल स्थापना से क्षेत्र में गन्ना उत्पादन बढ़ेगा। मिल के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
सरकार के एजेंडे में नहीं गन्ना उत्पादन
बुंदेलखंड में पानी की कमी से यहां किसान गन्ना उत्पादन में रुचि नहीं लेते। मंडल में सिंचाई की व्यवस्था होने पर ही यहां गन्ना उत्पादन को बढ़ावा मिल सकता है। फिलहाल सरकार के एजेंडे में बुंदेलखंड में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने की कोई योजना नहीं है। यहां दलहन-तिलहन बढ़ाने पर ज्यादा जोर है।-एके सिंह, उप कृषि निदेशक।

विधायक प्रकाश द्विवेदी।- फोटो : BANDA

डीएम हीरा लाल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें