फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बर्न वार्ड में न तो आइसोलेटेड बेड और न ही विशेष टॉयलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल का बर्न वार्ड अव्यवस्थाओं का शिकार है। इसमें मरीजों के लिए न तो आइसोलेटेड बेड है न ही विशेष टॉयलेट की व्यवस्था है। अलग से डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी नहीं हैं। इससे वार्ड में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक बर्न वार्ड में मरीजों के लिए आइसोलेटेड बेड, विशेष टॉयलेट, किचन, कपड़े धुलने की सुविधा और अलग से डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की तैनाती होनी चाहिए। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है।
बर्न वार्ड में सिर्फ छह बेड पड़े हैं। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी लगा दी गई है।
दो एसी लगाए गए थे, लेकिन बिजली के कनेक्शन नहीं देने से चलते नहीं हैं। कूलर नहीं लगाए गए हैं। अब जबकि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तो आग और करंट से झुलसे मरीजों की हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें