फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब के लिए पैसा नहीं दिए तो बाइक सवार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रामलीला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को तकरीबन 10 लोगों ने रोक लिया। उनसे शराब के लिए पैसे मांगे। न देने पर फरसा और लाठी से प्रहार कर दोनों को लहूलुहान कर दिया। घायलों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


शहर के झील का पुरवा निवासी सत्यम सिंह (18) दोस्त वेदांत बाजपेयी के साथ मंगलवार को गांव कनवारा में चल रही रामलीला देखने गया। वहां से दोनों देर रात में बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में गांव के रामू तिवारी, श्यामू, डिग्गा चौधरी व उसके भाई समेत 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया और शराब के पैसे मांगने लगे। वेदांत ने बताया कि पैसे नहीं देने पर सत्यम के सिर में फरसा मार दिया और उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उनका मेडिकल कराया गया है। दोनों की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मारपीट में घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें