फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के घर लाखों की चोरी

Sun, 17 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के घर धावा बोलकर चोरों ने दो लाख रुपये नकदी समेत लाखोें रुपये की कीमत के सोने-चांदी कीमत के जेवर पार कर दिए। डीआईजी समेत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच की फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल के नमूने लिए।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव में ज्ञान प्रकाश गिरि प्रधान हैं। पुलिस को दी तहरीर में प्रधान ने बताया कि 16 मई को तड़के 1 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने बक्से और सूटकेस में रखे तमाम सोने-चांदी के जेवर और 2 लाख रुपये चोरी कर लिए। घर के सदस्य सोते रहे उन्हेें भनक भी नहीं लगी।

मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और प्रधानी से संबंधित अभिलेख भी चोरों ने नहीं छोड़े। सुबह आंख खुलने पर चोरी का पता चला। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर और नरैनी क्षेत्राधिकारी, गिरवां थानाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह सहित क्राइम ब्रांच, फिंगर प्रिंट्स टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी ने कहा कि जल्द ही चोरों तक पुलिस पहुंचेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


                   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें