फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों में उकेरा भूकंप पीड़ितों का दर्द

Sun, 17 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप जैसी दैवी आपदा और पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक करने को चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने चित्रों से भूकंप पीड़ितों का दर्द बयां किया।
विज्ञापन


शनिवार को श्रीकृष्णा आइडियल हाईस्कूल में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर स्तर पर मनीषा को पहला स्थान मिला। उत्तम सिंह को दूसरा और निशा यादव को तीसरा स्थान हासिल हुआ। प्राथमिक स्तर पर श्रवण धुरिया प्रथम, यथार्थ द्वितीय और सत्यम सिंह तृतीय रहे।

निर्णायकों में पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह, रमेश पाल, हृदय पांडेय, सुनील दीक्षित, संगीता, सेजल राजपूत, पूनम और नीलू शामिल थीं। पर्यावरण प्रदूषण पर पोस्टर बनाने वालों में सत्यम, यथार्थ ध्यानी, अनामिका यादव और पंकज शामिल थे। धूम्रपान विषय में प्रीति, उत्तम, उदय सिंह शामिल रहे। अपर आयुक्त देवीदास ने भी पोस्टर देखकर बच्चों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें