फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन की नाक तले भी बिजली चोरी 23 हजार रुपये वसूले

Sat, 14 Feb 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सब स्टेशन की नाक तले बिजली चोरी और स्वीकृत लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने पर पावर कारपोरेशन ने छापा मारकर कार्रवाई की। कई बकाएदारों के कनेक्शन काटे और लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों या बिजली चोरी करने वालों से 23 हजार रुपये से ज्यादा समन शुल्क वसूला।
विज्ञापन


पावर कारपारेशन के चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में शनिवार को कारपोरेशन की टीम ने पीलीकोठी सब स्टेशन के नजदीक पंजाबी कालोनी/आदर्श नगर में छापा मारा। टीम में शामिल अवर अभियंता कांता प्रसाद ने बताया कि तीन किलोवाट कनेक्शन धारक रोहित भारद्वाज पुत्र बल्देव से 12,300 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

इसी तरह महेंद्र प्रताप पुत्र महावीर से 10,300 रुपये और अनिल कुमार पुत्र अरविंद दास से आठ हजार समन शुल्क तथा 5300 रुपये आंशिक भुगतान वसूला गया। चेकिंग टीम में उपखंड अधिकारी डीपी सिंह, सहायक अभियंता (मीटर) देवेश चंद्र, अवर अभियंता राकेश सोनी, कांता प्रसाद और पप्पू, रजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें