फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ताला तोड़कर मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बच्चे का इलाज कराने गए दंपती के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने ढाई लाख के जेवर और नकदी पार कर दिए। इलाज कराकर लौटे दंपती को मकान के पांचों ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर महोखर गांव निवासी मूलचंद्र ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 17 अगस्त की शाम बच्चे का इलाज कराने शहर के प्राइवेट अस्पताल गया था। साथ में उसके पत्नी भी थी।
घर पर ताला लगा था। बताया कि 18 अगस्त को लौते तो मकान के पांचों ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और पत्नी के ढाई लाख रुपये कीमत के जेवर गायब मिले। वह पुताई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द की चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें