फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
बिखरा सामान और चोरी के बारे में बताते भाजयुमो नेता रामबहादुर पाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। वह अपने पिता के निधन पर पैतृक गांव गए थे। वापस आने पर उन्हें घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। तहरीर मिलने पर सिविल लाइन चौकी पुलिस और यूपी-112 ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

जसपुरा के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और शहर के बसंत विहार कॉलोनी निवासी रामबहादुर पाल पिता के निधन पर अपने पैतृक गांव सिंधन कलां (पैलानी) गए थे। गुरुवार को शाम वापस आए तो घर के दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे थे। सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
लगभग 32 हजार रुपये और करीब साढ़े 4 लाख के सोने-चांदी के जेवर शामिल हैं। सूचना पर यूपी-112 और चौकी के उप निरीक्षक एसपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लगा। चोरी की घटना पर रोष जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें